Site icon Buziness Bytes Hindi

Kanpur Update : विकास दुबे का रिश्तेदार बसपा नेता अरेस्ट


Kanpur Update : विकास दुबे का रिश्तेदार बसपा नेता अरेस्ट

कानपुर में जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले विकास दुबे को पुलिस अभी पकड़ नहीं सकी है लेकिन पुलिस को रविवार को एक नई सफलता मिली.बसपा के नेता अनुपम दुबे को रविवार को 12 अन्य लोगों के साथ सीतापुर में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया. जब वे दो लक्जरी कारों में सवार होकर जिले में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. उनके पास से कई हथियार भी बरामद हुए हैं.Kanpur Update

सूत्रों के अनुसार, अनुपम दुबे गैंगस्टर विकास दुबे के रिश्तेदार हैं, जिसने शुक्रवार को कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी और उनकी गिरफ्तारी इसी मामले के संबंध में हुई है.Kanpur Update

मुखबिर से मिली सूचना
मिसरिख के सर्कल ऑफिसर अभय प्रताप ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद बसपा नेता को गिरफ्तार किया. प्रताप ने कहा कि उनसे उनके दौरे के उद्देश्य के बारे में पूछताछ की जा रही है. अनुपम दुबे 2017 के विधानसभा चुनाव में हरदोई जिले की सवायजपुर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन वह चुनाव हार गए थे.

Exit mobile version