Site icon Buziness Bytes Hindi

Kanpur Encounter : शूटआउट को अंजाम देकर साइकिल से भागा था विकास दुबे


Kanpur Encounter : शूटआउट को अंजाम देकर साइकिल से भागा था विकास दुबे

शूटआउट को अंजाम देने के बाद विकास दुबे साइकिल से भागा था. साइकिल से वह शिवली पहुंचा और वहां पर उसने किसी से बाइक ली. यही उसने अपना सिम और मोबाइल तोड़ा. इसके बाद वह लखनऊ की तरफ निकल गया. इसका खुलासा विकास के मोबाइल लोकेशन के आधार पर किया गया. शूटआउट को अपनी आंखों से देखने के बाद विकास की वाइफ भी लखनऊ से बेटे को लेकर फरार हो गई.

अंतिम बार फरीदाबाद में दिखा
फरीदाबाद के एक होटल में विकास को अंतिम बार देखे जाने की बात कही जा रही है.लेकिन आइडी न होने की वजह से उसे वहां कमरा नहीं मिला. पुलिस को जबतक यह बात पता लगी तब तक विकास निकल चुका था.पुलिस को आशंका है विकास किसी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है.

पुलिसकर्मियों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी
एडीजी ने कहा, कानपुर में पुलिस जवानों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे.जो भी कार्रवाई होगी, विधिक होगी और ऐसी होगी कि घटना में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें हमेशा पछतावा होगा.यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, कानपुर घटना में नामित और वांछित अमर दुबे को आज सुबह मार गिराया है. फरीदाबाद में मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे के करीबी अमर दुबे के पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है.अन्य अपराधी श्यामू बाजपेयी, जहान यादव, संजू दुबे को कानपुर पुलिस ने​ गिरफ्तार किया है. इनके पास से 9एमएम की दो सरकारी पिस्टल, 2 अन्य पिस्टल और 44 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

Exit mobile version