Kanpur Encounter : पुलिस से तीन स्टेप आगे चल रहा दुर्दांत अपराधी विकास दुबे, फिल्म सिटी के सहारे सरेंडर कर करने की अटकलें

उत्तर प्रदेशKanpur Encounter : पुलिस से तीन स्टेप आगे चल रहा दुर्दांत अपराधी...

Date:


Kanpur Encounter : पुलिस से तीन स्टेप आगे चल रहा दुर्दांत अपराधी विकास दुबे, फिल्म सिटी के सहारे सरेंडर कर करने की अटकलें

  • नोएडा की फिल्म सिटी के बाहर भारी फोर्स तैनात
  • मीडिया के सामने आत्मसमर्पण कर सकता है विकास दुबे

अमित बिश्‍नोई

उत्तर प्रदेश का दुर्दांत अपराधी बना विकास दुबे पुलिस को नाको चने चबवा रहा है. 40 थाने 73 जिलों की पुलिस 6 दिन बीतने के बाद भी उसे दबोच नहीं सकी है.पुलिस जब तक पहुंचती है तब तक विकास आगे बढ़ चुका होता है. ऐसे में लोगों के जेहन में सवाल है कि इतना बड़ा अपराधी कैसे पुलिस की हर मूवमेंट से एक से तीन स्टेप आगे चल रहा है.चर्चाओं का दौर गर्म है कि क्या पुलिस का मुखबिर तंत्र अब पहले जैसा नहीं रहा.

एक दिन पहले फरीदाबाद के एक होटल में उसके पहुंचने की बात प्रकाश में आई थी. लेकिन वहां भी जब पुलिस पहुंची तो उससे काफी देर पहले वह भाग चुका था. अब कयासों के दौर लग रहे है कि विकास नोएडा सिटी में न्यूज चैनल के आफिस से अपनी बात कहकर सरेंडर कर सकता है. इसकी सूचना मिलने पर नोएडा सिटी में पुलिस फोर्स तैनात की गई है.

शिवली में दो दिन छिपा रहा
बिकरु में पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाला विकास जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आराम से घूमता रहा.विकास दुबे के टच में रहने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. इन लोगों ने चौंकाने वाली बातें बताई है. जिसमें पुलिस की लापरवाही सामने आई है. वारदात को अंजाम देने के बाद साइकिल और फिर बाइकों के सहारे विकास और उसके साथी शिवली पहुंचे.कहा जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद विकास दुबे व उसके दो साथी शिवली में एक दोस्त के घर छिपकर रहे थे. दो दिन यहां गुजारने के बाद ट्रकों में लिफ्ट लेकर अलग-अलग शहर हाेते हुए हरियाणा के फरीदाबाद पहुंचे. इससे यह साफ पता चलता है कि वारदात के बाद कानपुर नगर और कानपुर देहात की पुलिस को विकास मूर्ख बनाता रहा और पुलिस खाक छानती रही.पुलिस की लापरवाही का खुलासा डीजी मुख्यालय से जारी प्रेसनोट में भी किया गया है.इसमें कहा गया कि वारदात के बाद विकास के साथी अलग-अलग रास्तों से फरार हुए.कोई बाइक तो कोई साइकिल से गया. विकास खुद साइकिल से खेतों के रास्ते शिवली पहुंचा था. उसके साथ अमर दुबे और कार्तिकेय भी थे. तीनों भागकर शिवली पहुंचे और दो दिन तक छिपे रहे. उसके बाद कार्तिकेय अलग व विकास-अमर एक साथ बाइक से लखनऊ की ओर रवाना हुए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...