ईमेल और नंबर किया सार्वजनिक
देश भर में चर्चित कानपुर एनकाउंटर का सच जनता और विपक्षी दलों के सामने लाने के लिए सरकार ने इसकी जाँच का जिम्मा एसआईटी को सौंप दिया है। जिसके बाद एसआईटी ने अपना कार्यालय तैयार करते हुए इस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए आमजन को भी ईमेल और फ़ोन नंबर उपलब्ध कराया है।
गौरतलब है कि अभी हाल ही में कानपुर के बिकरु में आठ पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या करने वाले कुख्यात विकास दुबे को एसटीएफ ने एमपी से यूपी लाते हुए उस वक़्त मुठभेड़ में मार गिराया,जब वह एसटीएफ की गाड़ी पलटने के बाद पिस्टल छीनकर भाग रहा था। इस मुठभेड़ के बाद लगातार उठते सवालो और आरोपो के बाद प्रदेश सरकार ने एसआईटी को इसकी जाँच का जिम्मा सौंपा दिया। गुरुवार को बापू भवन सचिवालय में बनाए गए एसआईटी कार्यालय से अपर मुख्य सचिव और एसआईटी हेड संजय आर भूसरेड्डी ने पत्र जारी करते हुए कार्यालय का ईमेल और फ़ोन नंबर सार्वजनिक किया है। इसके पीछे एसआईटी का मकसद है कि इस मुठभेड़ से जुड़ा कोई साक्ष्य अगर आमजन या किसी जनप्रतिनिधि के पास है तो वह एसआईटी को आसानी से उपलब्ध करा दे,साथ ही जाँच में एसआईटी को मदद मिल जाएगी।

