Site icon Buziness Bytes Hindi

Kanpur Encounter : विकास के सरेंडर पर लग रहे कयास, उन्नाव के बाद अब दिल्ली में समर्पण करने के आसार


Kanpur Encounter : विकास के सरेंडर पर लग रहे कयास, उन्नाव के बाद अब दिल्ली में समर्पण करने के आसार

देशभर में इस समय कानपुर में जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले विकास दुबे के नाम की चर्चा जोरों पर है. लोगों के जेहन में सवाल है कि 40 थानों की टीमें जुटी है लेकिन फिर भी हत्याकांड के तीन दिन बीतने के बाद भी वह पुलिस की पकड़ से दूर है. पुलिस उसकी सूचना देने वाले को 2.5 लाख का ईनाम देने की भी घोषणा कर चुकी है. फिर मास्टरमाइंड विकास दुबे पुलिस की पकड़ से दूर है. दो दिन पहले उसके उन्नाव कोर्ट में सरेंडर करने की सूचना थी. अब मंगलवार को सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि वह दिल्ली के किसी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है.


एसटीएफ की टीमें हाई अलर्ट पर
ढाई लाख के इनामी विकास दुबे के दिल्ली में सरेंडर करने की सूचना पर उत्तर प्रदेश एसटीएफ की दो टीमें हाई अलर्ट पर हैं. इसके साथ ही दिल्ली तथा एनसीआर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश व हरियाणा के जिलों में भी उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमों ने डेरा डाल दिया है. पुलिस का प्रयास दुर्दांत विकास दुबे की गिरफ्तारी का है.यदि उसे कोर्ट में सरेंडर से पहले अरेस्ट कर लिया गया तो पुलिस उसे रिमांड में लेकर पूछताछ कर सकेगी. नहीं तो कोर्ट की प्रोसिडिंग होने में समय लगेगा.

Exit mobile version