कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने लगाई फांसी

एंटरटेनमेंटकन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने लगाई फांसी

Date:


कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने लगाई फांसी

मुंबई: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैयाकी मौत हो गई है। जयश्री का शव बेंगलुरु स्थित उनके घर पर फांसी पर लटका हुआ मिला। हालांकि अभी तक उन्होंने आत्महत्या की है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। वहीं, बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में जयश्री का इलाज चल रहा था। जयश्री ने पिछले साल सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन के दौरान दुनिया छोड़ने की बात की थी।

उन्होंने कहा था कि वह डिप्रेशन से फाइट नहीं कर सकतीं और इसलिए उन्हें इच्छा-मृत्यु चाहिए। हालांकि कुछ देर बाद ही जयश्री रमैयाने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

जयश्री रमैया एक मशहूर मॉडल और डांसर थीं। वह साल 2015 में कन्नड़ के रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड का हिस्सा रह चुकी हैं। जयश्री की पहली फिल्म Uppu Huli Khara थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...