Site icon Buziness Bytes Hindi

कंगना पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान


कंगना पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ अपने बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा की। कंगना को कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए देखा जा चुका है।

कंगना रनौत ने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर कर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यकीनन, धरती के सबसे ताकतवर इंसान और फिर भी इतने नम्र।’ बता दें, इन दिनों कंगना सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, वो लगातार दिवंगत अभिनेता के लिए इंसाफ मांग रही हैं। वहीं अब कंगना रनौत के सपोर्ट में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी बात रखी है। जबकि सुशांत के पिता के वकील ने भी अब कंगना को लेकर अपना बयान बदल लिया है।

Exit mobile version