Site icon Buziness Bytes Hindi

एक और नेशनल अवॉर्ड पाकर खुशी से झूम उठीं कंगना


एक और नेशनल अवॉर्ड पाकर खुशी से झूम उठीं कंगना

67वें नेशनल अवॉर्ड्स का ऐलान हो चुका है। एक बार फिर एक्ट्रेस कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। पंगा और मणिकर्णिका फिल्म के लिए कंगना रनौत को राष्ट्रीय पुरस्कार के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान से नवाजा गया है। इस सम्मान को पाकर कंगना रनौत खुशी के मारे फूली नहीं समां रही हैं।

नेशनल अवॉर्ड के ऐलान के बाद वीडियो में सामने आकर कंगना रनौत ने इस सम्मान को पाकर खुशी जताई और अपनी एक्साइटमेंट को फैंस के साथ जाहिर किया।

कंगना रनौत ने इस वीडियो में मणिकर्णिका को लेकर कहा कि उन्होंने इस फिल्म में बतौर कलाकार और डायरेक्टर के काम किया। वहीं पंगा में सिर्फ एक्टर के तौर पर काम किया। वह अपनी पूरी टीम का धन्यवाद दिया जिनके बिना ये दोनों ही फिल्में कभी पूरी नहीं हो सकते थीं।

Exit mobile version