Site icon Buziness Bytes Hindi

कंगना का बॉलीवुड पर फिर हमला, बताया-ड्रग्स, शोषण, नेपोटिज्म और जिहाद का गटर


कंगना का बॉलीवुड पर फिर हमला, बताया-ड्रग्स, शोषण, नेपोटिज्म और जिहाद का गटर

कंगना रनौत ने अपने बड़बोलेपन और विवादस्पद बयानों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है| महाराष्ट्र सरकार से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाली कंगना ने एक बार फिर बॉलीवुड पर हमला किया है|

कंगना रनौत ने सिलसिलेवार ट्वीट्स करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, ‘बॉलीवुड जो ड्रग्स, शोषण, नेपोटिज्म और जिहाद का गटर है। बजाए इसे साफ करने के, बॉलीवुड स्ट्राइक्स बैक जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। मैं तो कहती हूं कि मुझ पर भी केस कर दो, जब तक मैं जिंदा हूं तब तक मैं तुम सभी को एक्सपोज करती रहूंगी।’

ट्वीट में लिखा, ‘बड़े सितारे ना केवल महिलाओं पर आपत्ति जताते हैं बल्कि युवा लड़कियों का शोषण भी करते हैं, वे सुशांत सिंह राजपूत जैसे युवा सितारों को उभरने नहीं देते हैं। वे 50 साल की उम्र में स्कूल किड्स का किरदार निभाना चाहते हैं, अगर उनके सामने कुछ गलत भी हो रहा हो तो भी वे किसी के लिए स्टैंड नहीं लेते हैं।

कंगना ने लिखा, ‘तुम मेरे गंदे सीक्रेट्स छिपाओ और मैं तुम्हारे छिपाऊंगा। इनकी वफादारी का सिर्फ ये एक पैमाना है, जब से मैं पैदा हुई हूं तब से मैं इन कुछ फिल्मी परिवारों को इस इंडस्ट्री को चलाते हुए देख रही हूं, आखिर ये कब बदलेगा?’

Exit mobile version