Site icon Buziness Bytes Hindi

कंगना रनौत का ट्वीटर अकाउंट अस्थायी रूप से बंद


कंगना रनौत का ट्वीटर अकाउंट अस्थायी रूप से बंद

कंगना रनौत ट्वीटर पर एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में से एक है। अक्सर अपने ट्वीट के चलते सुर्खियों में रहने वाली कंगना को ट्विटर ने कुछ देर के लिए बंद कर दिया था। इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने दी थी। हालांकि उनके अकाउंट पर लगी रोक को ट्विटर ने हटा दिया है। कंगना ने कुछ ट्वीट भी किए हैं। इसके चलते उन्होंने ट्विर प्रमुख जैक डोर्सी पर भी निशाना साधा। उन्होंने ट्विट कर कहा कि वह जीना दुश्वार कर देंगी। बता दें इससे पहले कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का भी ट्विटर सस्पेंड कर दिया गया था।

कंगना के ट्विटर अकाउंट को अस्थाई रूप से बंद किए जाने के बाद ट्वीटर पर कंगना रनौत का अकाउंट सस्पेंड करना ट्रेंड करने लगा। ट्विटर पर कई यूजर्स #SuspendKanganaRanaut ट्रेंड करने लगे। इस ट्रेंड पर कंगना ने रिएक्ट करते हुए ट्वीट किया है। कंगना ने ट्विट में लिखा है – एंटी नेशनल्स ट्वीटर पर सस्पेंड कंगना रनौत ट्वीट कर रहे है.. करते रहें। जब उन्होंने रंगा को निलंबित कर दिया तो मैं आई और उनके जीवन को और भी दुखी कर दिया, अब अगर वे मुझे वर्चुअल दुनिया से सस्पेंड करते हैं तो मैं उनको दिखाउंगी कि वास्तविक दुनिया में असली क्या होता है।

ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से बंद के बाद कंगना रनौत ने ट्विटर प्रमुख जैक डोर्सी को भी निशाने पर लिया। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा- लिबरल लोग अपने चाचा ‘जैक’ के सामने रोने लगे और मेरे अकाउंट पर कुछ समय के लिए बंद कर दिय गया। वे मुझे धमकियां भी दे रहे हैं।

कंगना ने अपने ट्वीट में आगे लिखा मेरा अकाउंट कभी भी शहीद हो सकता है, मगर मेरा रीलोडेड देशभक्त वर्जन फिल्मों के जरिए वापसी करेगा। तुम्हारा जीना दुश्वार करके रहूंगी।

Exit mobile version