Site icon Buziness Bytes Hindi

स्वरा भास्कर की शिकायत पर डिलीट हुआ कंगना का ट्वीट


स्वरा भास्कर की शिकायत पर डिलीट हुआ कंगना का ट्वीट

कंगना रनौत और स्वरा भास्कर का आपसी विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। स्वरा और कंगना लगातार एक दूसरे पर तरह तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। इस विवाद में टेस्ट अपडेट ये है कि स्वरा ने कंगना की टीम पर नस्लभेदी ट्वीट करने का आरोप लगाया है और ट्विटर से शिकायत कर उस ट्वीट को हटाने की बात कही है।

हटाया गया कंगना का ट्वीट
वहीं,खबरों की मानें तो स्वरा के रिक्वेस्ट के बाद ट्विटर ने कंगना के ट्वीट को हटा दिया है। दरअसल कंगना की टीम ने एक ट्वीट किया है जो स्वरा को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। कंगना की टीम ने अपने इस ट्वीट में एक पाकिस्तानी को कंगना के मसले में दख़ल न देने की सलाह दी थी। स्वरा ने कंगना के इस ट्वीट को रिपोर्ट किया था, साथ ही उन्होंने दूसरे ट्विटर यूज़र्स से भी इसे रिपोर्ट करने के लिए कहा था। स्वरा ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैंने इस ट्वीट को रिपोर्ट कर दिया है, इसमें नस्लभेदी टिप्पणी की गई है। आप सब भी इसे रिपोर्ट करें।”

अक्सर होती है दोनों में ट्विटर वार
स्वरा की शिकायत पर ट्विटर ने कंगना का ये ट्वीट हटा दिया है। स्वरा ने इससे पहले भी कई बार कंगना को आड़े हाथों लिया था। स्वरा ने अपने अलग-अलग ट्वीट्स में कई बार कंगना पर निशाना साधा है।

Exit mobile version