She’s on Fire में दिखा कंगना का बोल्ड अवतार

एंटरटेनमेंटShe's on Fire में दिखा कंगना का बोल्ड अवतार

Date:

मनोरंजन:- एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय वैसे तो अपने लोकप्रिय शो लॉकअप के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन अब जल्द ही यह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने की फिराक में है क्योंकि अब यह जल्द ही धड़ाक फ़िल्म में नजर आने वाली है। कंगना की इस फ़िल्म का अभी तक ट्रेलर लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन इस फ़िल्म के गाने का टीजर She’s on Fire लॉन्च हुआ है। 

She’s on Fire के टीजर में कंगना बेहद हॉट और बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं। कंगना ने गाने के टीजर का वीडियो आपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फैन्स के मध्य साझा किया है। उनके इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और इसमे कुछ ही समय मे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 
जानकारी के लिए बता दें यह गाना बादशाह की आवाज में गाया गया है। इसमे कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल दिखाई दे रहे हैं। कंगना इस गाने में अलग अलग रूप में नजर आ रही हैं। बता दें इनकीं आगामी फिल्म धड़ाक एक एक्शन मूवी है जिसने यह बेहतरीन अंदाज में नजर आएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related