एक तरफ फिल्म पठान जहाँ कमाई के मामले में झंडे गाड़ रही है वहीँ ट्विटर पर अभी जल्द की वापसी करने वाली अभिनेत्री कंगना रनोत को शायद यह बात अच्छी नहीं लग रही क्योंकि उनके बयान से तो ऐसा ही लगता है. कंगना ने अपने एक ट्वीट में पठान की कामयाबी में “जय श्रीराम” की इंट्री करा दी. कंगना रनौत ने कहा कि पठान सिर्फ एक फिल्म है, यहाँ पर सिर्फ ‘जय श्रीराम’ ही गूंजेगा।
‘पठान’ नाम पर आपत्ति
कंगना रनौत यहीं पर नहीं रुकीं। उन्होंने सवाल कर दिया कि ‘पठान’ को देख कौन रहा है यह देखने वाली बात है. कंगना ने आगे कहा कि भारत में 80 प्रतिशत हिन्दू रहते हैं फिर ‘भी पठान’ नाम की फिल्म सफल होती है. कंगना ने आगे कहा कि भारत के पठान अफ़ग़ानिस्तान के पठान से अलग हैं, अफगानिस्तान में क्या हो रहा है ये दुनिया देख रही है. कंगना के इस बयान से ऐसा लगता है जैसे उन्हें फिल्म का नाम ‘पठान’ रखने से भी ऐतराज़ है. कंगना ने एक और ट्वीट में कहा कि जो लोग ‘पठान’ को नफरत पर मोहब्बत की जीत बता रहे हैं, मेरा सवाल है कि किसकी नफरत और किस्से मोहब्बत.
गँवा कर दिखाए तो जानें
इससे पहले कंगना ने एक यूज़र के उस सवाल का जिसमें उसने कहा था कि ‘पठान’ की एक दिन की कमाई आपकी पूरी ज़िन्दगी की कमाई से ज़्यादा है. कंगना ने इस पर अपने जवाब में कहा कि कमाना तो सभी जानते हैं कोई उड़ा के दिखाए तो जाने। दरअसल कंगना ने अभी हाल ही में अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ पूरी की है. कंगना का कहना है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने एक एक पाई खर्च कर दी है और अपनी सभी प्रॉपर्टी को गिरवी कर दिया है. बता दें कि कंगना रनौत हमेशा से बॉलीवुड के ख़ानों के खिलाफ मोर्चा खोले रहती हैं. कंगना एकबार कह चुकी हैं कि शाहरुख़, आमिर और सलमान के साथ कभी भी फिल्म नहीं करेंगी।
