भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाएंगी कंगना

एंटरटेनमेंटभारत को हिन्दू राष्ट्र बनाएंगी कंगना

Date:

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार कंगना रनौत ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि इसे हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे. कंगना ने एकबार फिर कहा भारत को असली आज़ादी 2014 के बाद मिली है. कंगना ने अपने चुनावी भाषण में कहा कि जब 1947 में धर्म के आधार पर देश का बंटवारा हुआ तब भारत को हिन्दू राष्ट्र क्यों नहीं बनाया गया.

कंगना ने प्रधानमंत्री मोदी को युग पुरुष बताते हुए कहा कि हमें सही मायने में आजादी 2014 में मिली. हमें सोचने की आज़ादी , सनातन की आज़ादी , अपना धर्म बनाने की आज़ादी, इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की आज़ादी. कंगना ने कहा कि हम भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे. कंगना ने नवंबर 2021 में भी कहा था कि देश को असली आजादी 1947 में नहीं 2014 में मिली थी. कंगना रनौत ने ने प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के कार्यकाल को सच्ची आजादी बताया था. कंगना का ये विवादित बयान काफी चर्चित हुआ था. कंगना वैसे भी अपने अजीबो गरीब बयानों के लिए पहचानी जाती हैं, ऐसी ही एक चुनावी रैली में उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता तेजस्वी सूर्य को मांस मछली खाने वाला बताया था जिसपर उनका काफी मज़ाक़ उड़ा था.

कंगना रनौत का मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से है, मंडी में मतदान अंतिम चरण में एक जून को है. कंगना पिछले एक महीने से मंडी में बहुत सक्रीय हैं और धुंआधार चुनाव प्रचार कर रही हैं. विक्रमादित्य सिंह ने भी कंगना पर व्यक्तिगत हमले किये, उन्होंने कंगना का नाम लिए बिना कहा था कि देवभूमि पर गोमांस का सेवन करने वाले चुनाव लड़ रहे हैं, ये इस धरती का अपमान है. कंगना ने विक्रमादित्य के इस आरोप का खंडन किया था हालाँकि कंगना कई मौकों पर कह चुकी हैं कि वो बीफ का सेवन करती हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...