Site icon Buziness Bytes Hindi

कंगना ड्रग लेती है कि नहीं होगी जांच


कंगना ड्रग लेती है कि नहीं होगी जांच

महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के ड्रग कनेक्शन की जांच शुरू की
पुराने इंटरव्यू को जांच को बनाया गया है आधार

महाराष्ट्र सरकार की ओर से कंगना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अब एक पुराने इंटरव्यू के आधार पर कंगना के ड्रग कनेक्शन की जांच हो रही है. महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के ड्रग कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है. राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि अध्यायन सुमन के पुराने इंटरव्यू के आधार पर यह जांच कराई जा रही है.शिवनेता नेता सुनील प्रभु और प्रताप ने अध्ययन सुमन के पुराने इंटरव्यू की कॉपी महाराष्ट्र सरकार को सौंपी है. अध्ययन सुमन ने आरोप लगाया था कि कंगना ड्रग लेती हैं और उसे भी जबरदस्ती ड्रग का सेवन कराया था. इसके बाद सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच करेगी.

ड्रग कौन सप्लाई करता पता लगाया जा रहा

कल ही महाराष्ट्र कांग्रेस ने कंगना रनौत से भी जुड़े ड्रग लिंक्स की जांच कराने की मांग की थी. कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा था कि कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कंगना ने स्वीकार किया है कि वह ड्रग लेती हैं. अगर ऐसा है तो फिर उन्हें कौन ड्रग सप्लाई कर रहा था. एनसीबी इस मामले की जांच कर रहा है और उसे कंगना से जुड़े मामले की भी जांच करनी चाहिए.सचिन सावंत ने कहा था कि सावंत ने कहा कि कंगना के पूर्व सहयोगियों ने खुलासा किया है कि वह कोकीन इत्यादि का सेवन किया करती थीं और अगर ऐसा है तो फिर इनसीबी को इस मामले का संज्ञान लेते हुए कंगना से पूछताछ करनी चाहिए.

Exit mobile version