Site icon Buziness Bytes Hindi

मास्क ना लगाने पर ट्रोल हुईं कंगना रनौत


मास्क ना लगाने पर ट्रोल हुईं कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत को इस समय बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इस ट्रोलिंग के पीछे एक वीडियो है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में कंगना रनौत को देखा जा रहा है जिसमें वो बिना मास्क के नजर आ रहीं हैँ। इसके बाद से ही लगातार वीडियो पर लोगों कमेंट आ रहे हैं जो कि काफी चौकान वाले हैँ। बता दें कि कंगना रनौत अक्सर कोरोना वायरस को लेकर नियम तोड़ने वालों पर गुस्सा करती नजर आती रहती हैं। अब उन्होने खुद मास्क नहीं लगाया है। एक यूजर का कहना है कि… ‘इन्होने मास्क क्यों नहीं पहना है?’

इसके अलावा एक यूजर ने कंगना को ट्रोल करते हुए लिखा है.. ‘क्या अपने दिमाग की तरह इन्होने अपना मास्क भी खो दिया है।’

इसके अलावा एक यूजर ने ताना मारते हुए लिखा है कि.. ‘सबको ज्ञान देने वाली देवी जी ने खुद मास्क नहीं पहना।’

Exit mobile version