Site icon Buziness Bytes Hindi

कंगना रनौत ने जो बाइडेन को बताया गजनी


कंगना रनौत ने जो बाइडेन को बताया गजनी

जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को हराकर अमेरिकी राष्ट्रपति पद की कुर्सी जीत ली है। वहीं इस जीत के बाद भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बन गई हैं। इस जीत के मौके पर जो बाइडेन को देश-विदेश से बधाई मिली है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री सेलेब्स ने भी नई सरकार को बधाई दी। इसी बीच कंगना रनौत ने कुछ ऐसा लिख दिया कि जिस पर विवाद होने लगा है।

कंगना ने नए अमेरिकी राष्ट्रपति की तुलना आमिर खान के गजनी किरदार से कर दी जो हर 5 मिनट सब कुछ भूल जाता है। कंगना ने ट्वीट करते हुए जो बाइडेन को गजनी बाइडेन बता दिया। कंगना ने ट्वीट कर लिखा, ‘गजनी बाइडेन के बारे में पक्का नहीं है जिसका डेटा हर 5 मिनट में क्रैश हो जाता है। जो भी दवाइयां उसमें भरी गई हैं, वे 1 साल से अधिक नहीं चलने वालीं। साफ है कि कमला हैरिस ही पूरी सरकार चलाएंगी।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘जब कोई महिला आगे बढ़ती है तो वह दूसरी महिला के लिए रास्ता खोलती है। इस ऐतिहासिक दिन को चियर कीजिए।’

Exit mobile version