Site icon Buziness Bytes Hindi

राजनीति में जाने से Kangana Ranaut का साफ़ इंकार

Kangana Ranaut

कंगना रनौत बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं जो लगातार विवादों में रहती हैं, उन्हें प्रधानमंत्री मोदी जी का भक्त और भाजपा का करीबी माना जाता है, केंद्र की कृपा से उन्हें VVIP सुरक्षा भी मिली हुई है. कंगना रनौत जिस तरह भाजपा सरकारों के कामो की तारीफ और बचाव करती हैं उसे देखकर अक्सर कहा जाता है कि उनकी दिलचस्पी राजनीति में है, तमिलनाडु की पूर्व नेता जयललिता के जीवन पर बानी फिल्म में उन्होंने उनकी भूमिका निभाई है, एक अन्य फिल्म में वो इंदिरा गाँधी की निगेटिव शेड वाली भूमिका निभा रही है, अभी हाल ही में जब उन्होंने वृन्दावन का दौरा किया था और बांके बिहारी के दर्शन किये थे तब भी कहा गया था कि शायद इस बार भाजपा हेमा मालिनी की जगह कंगना को उम्मीदवार बनाने वाली है हालंकि इस बात पर मथुरा की मौजूदा सांसद हेमामालिनी ने उनपर कटाक्ष भी किया था और कहा था कि कंगना ही क्यों राखी सावंत भी मथुरा से चुनाव लड़ सकती हैं.

बहरहाल कंगना ने अब स्पष्ट कर दिया है कि सक्रीय राजनीति में आने की उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है, वह फिल्मों में ही ठीक हैं और राजनीति को भी वहीँ तक रखना चाहती हैं. कंगना ने कहा यह सही है कि मुझे पॉलिटिक्स में दिलचस्पी है मगर मेरी सक्रीय राजनीती में जाने की कोई योजना नहीं। बॉलीवुड अभिनेत्री ने यह बातें रविवार को ‘नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट’ के अवलोकन के दौरान कहीं, इस मौके पर उन्होंने श्री राम मंदिर के मॉडल के लिए बोली भी लगाई.

कंगना ने कहा कि एक कलाकार के रूप में बॉलीवुड में स्थापित हैं और संतुष्ट भी हैं, मैं आज यहाँ इस मुकाम पर बड़ी म्हणत के बाद पहुंची हूँ और व्यस्त भी हूँ। बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि मेरे पास नया कैरियर शुरू करने का समय नहीं है लेकिन मैं राजनीति पर आधारित फिल्मों में काम करती हुई ज़रूर नज़र आती रहूंगी। कंगना ने कहा कि मेरा किसी ख़ास पार्टी को समर्थन नहीं है, जो भी देश की भलाई के लिए काम करेगा उसे मेरा समर्थन है चाहे वो कोई भी पार्टी या नेता हो.

Exit mobile version