Site icon Buziness Bytes Hindi

कंगना रनौत ने ऋतिक रौशन को बॉलीवुड का माफिया कहा


कंगना रनौत ने ऋतिक रौशन को बॉलीवुड का माफिया कहा

मुंबई हाईकोर्ट ने कंगना रनौत के घर में हुई तोड़फोड़ को गौरकानूनी बता दिया है। जिसके बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने इस मामले पर कमेंट किया था। अपने बयान में किशोरी पेडनेकर ने कंगना रनौत के लिए ‘नटी’ और ‘दो टके की…’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।

अपने बारे में ऐसे अपशब्द सुनकर कंगना रनौत बुरी तरह भड़क गई हैं। कुछ समय पहले ही कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर किशोरी पेडनेकर को करारा जवाब दिया है। किशोरी पेडनेकर के बारे में बात करते हुए कंगना रनौत को ऋतिक रोशनऔर आदित्य पंचोली की भी याद आ गई है।

इस मुद्दे पर बात करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ‘बीते कुछ महीनों में मैंने महाराष्ट्र सरकार की वजह से लीगल केस, गालियां, बेइज्जती और बदनामी झेली है। इतनी बयानबाजी के बाद अब तो मुझे बॉलीवुड माफिया, ऋतिक रोशन और आदित्य पंचोली जैसे लोग भी अच्छे लगने लगे हैं। मुझे ये बात नहीं समझ आ रही है कि मैंने ऐसा क्या कह दिया है जिसकी वजह से लोग इस कदर परेशान हो रहे हैं।’

गौरतलब है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई को पूरी तरह से गलत ठहराया है। इसके साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी की तरफ से जारी किए गए नोटिस को भी रद्द कर दिया है। जिसके बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके बॉम्बे हाईकोर्ट को धन्यवाद कहा था।

Exit mobile version