Site icon Buziness Bytes Hindi

कंगना रनौत हुईं कोरोना पॉजिटिव


कंगना रनौत हुईं कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ये जानकारी दी है। कंगना ने बताया कि कुछ दिनों से वो थकान महसूस कर रही थी। वो अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश जाने के लिए निकलने वाली थीं और इसी वजह से कोविड टेस्ट कराया। आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कंगना ने अपनी जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, उसमें वो ध्यान की मुद्रा में बैठी हुई हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘मैं पिछले कुछ दिनों से थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी। साथ ही आंखों में हल्दी जलन भी हो रही थी। हिमाचल जाने के बारे में सोच रही थी, इसलिए कल अपना कोरोना टेस्ट कराया, आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।’

अभिनेत्री ने आगे लिखा- ‘मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुझे कोई आइडिया नहीं है कि ये वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा था। अब मुझे पता चल गया है तो मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी। अपने आप पर कोई शक्ति हावी होने ना दें। अगर आप डरेंगे तो ये आपको और डराएगा। आइये इसे खत्म करते हैं। कोविड-19 कुछ नहीं, सिर्फ थोड़े समय का फ्लू है। जो कुछ लोगों पर मानसिक दबाव डाल रहा है। हर हर महादेव।’

Exit mobile version