Site icon Buziness Bytes Hindi

कंगना ने की तब्बू की तारीफ, कहा- तब्बू ने बॉलीवुड को बचा लिया

Kangana Ranaut Aur Tabbu

कंगना ने तब्बू की शान में गढ़े कसीदे, जानें क्या बोली कंगना

कंगना रनौत ने कहा है कि इस वर्ष दृश्यम 2 और भूल भुलैया-2 यह दोनों ही फिल्में है जिन्होंने बॉलीवुड को इस साल की 2 बड़ी फिल्में दी हैं और इन दोनों ही फिल्मों में सुपरस्टार तब्बू की अहम भूमिका है। कंगना रनौत ने तब्बू की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह अकेले ही अपने दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बचा रही है।

रविवार को कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि तब्बू बॉलीवुड की उन दो फिल्मों में है, जो दोनों ही फिल्में इस वर्ष की बड़ी फिल्म रही है। कंगना रनौत ने यह भी कहा कि तब्बू स्टारडम के पीक पर अपने उम्र के 50 वर्ष पूरे करने के बाद पहुंची हैं। गौरतलब है कि तब्बू की उम्र 52 वर्ष है। कंगना रनौत ने यह भी कहा कि तब्बू इस समय बहुत अच्छा काम कर रहीं हैं। कंगना ने कहा कि इस वर्ष 2 फिल्मों ने बहुत अच्छा किया है। पहली फ़िल्म जो इस साल आयी थी वो थी भूल भुलैया-2 और दूसरी है दृश्यम 2। दोनों ही फिल्मों में तब्बू की अहम भूमिका रही है, जो 50 की उम्र पार करने के बाद भी बहुत अच्छा काम कर रही हैं और बॉलीवुड में अच्छा कंटेंट दे रहीं हैं। उनकी टैलेंट और कंसिस्टेंसी का कोई जवाब नहीं। वह अपने बेस्ट और करियर की स्टारडम की पीक पर पहुंची चुकी हैं।

कंगना रनौत ने तब्बू को प्रेरणादायी भी बताया और आगे कहा कि :- मुझे लगता है महिलाओं को ज्यादा क्रेडिट मिलना चाहिए। वह अपना काम बहुत ही ज्यादा समर्पण और लगन के साथ करती है। तब्बू एक प्रेरणादायी महिला हैं और इसके साथ काफी मेहनत करने वाली एक्ट्रेस हैं।

Exit mobile version