Site icon Buziness Bytes Hindi

कंगना ने अपनी तुलना श्रीदेवी से की


कंगना ने अपनी तुलना श्रीदेवी से की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्मों में कॉमेडी करने के मामले में अपनी तुलना दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से की है।

कंगना रनौत ने अपनी फिल्म तनु वेड्स मनु 10 साल पूरे होने पर एक ट्वीट किया और अपनी तुलना दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से की है। कंगना का कहना है कि देश में श्रीदेवी के बाद वह अकेली अभिनेत्री हैं, जो पर्दे पर सही मायने में कॉमेडी करती हैं।

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, मैं सतही/विक्षिप्त भूमिकाओं में फंस गई थी। इस फिल्‍म ने मेरे करियर के आयाम बदल दिए। यह मेनस्‍ट्रीम में मेरी एंट्री थी और वो भी कॉमेडी के साथ। क्‍वीन और दत्तो ने मेरे कॉमिक टाइमिंग को मजबूत किया और मैं अकेली ऐक्‍ट्रेस बन गई, जिसने लिजेंड्री श्रीदेवी के बाद कॉमेडी की।

Exit mobile version