Site icon Buziness Bytes Hindi

कंगना ने टॉम क्रूज से की खुद की तुलना


कंगना ने टॉम क्रूज से की खुद की तुलना

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी खूब जानी जाती हैं. हाल ही में कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने खुद की तुलना अमेरिका के सुपरस्टार टॉम क्रूज से की है.

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1359124550705967104

इस ट्वीट में कंगना रनौत को खुद को एक्शन के मामले में टॉम क्रूज से अच्छा बताया है. दरअसल, कंगना रनौत नेएक खबर को रिट्वीट करते हुए यह ट्वीट किया है. इस खबर में कहा गया था कि एक्शन डायरेक्टर के मुताबिक कंगना रनौत ने फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में टॉम क्रूज से अच्छे स्टंट किए हैं.

Exit mobile version