लाइफस्टाइल डेस्क। Kanda Bhaji Recipe – 5 तारीख को दशहरा है, लोग इस उत्सव को बड़े हर्षोल्लास से मानते है। ऐसे में घर में पकवान भी बनाएं जाते है, तो क्यों न दशहरे की शाम का मजा बढ़ने के लिए आप कांदा भजिया का नाश्ते रखे। ये सभी को पसंद आएंगे और साथ ही आसानी से बन भी जाएंगे। चलिए फिर जानते है की कांदा भजिया कैसे बनाया जाए।
कांदा भजिया सामग्री – 2 प्याज पतले कटे हुए , 11/2 कप बेसन, 1 कप धनिया बारीक कटा, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरी मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया, नमक स्वादानुसार और तेल।
कांदा भजिया रेसिपी (Kanda Bhaji Recipe) –
पहले बाउल में तेल छोड़कर सारी सामग्री को डालकर मिला लें, फिर ऊपर कसूरी मेथी मसल कर डालें और मिला लें। अब प्याज डालकर सब अच्छी तरह मिक्स कर लें। बस कढ़ाही में तलने के लिए तेल गर्म कर उमसे बेसन वाला प्याज कढ़ाही में डालें। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर टिशू पेपर पर निकाल लें। बस तैयार है कांदा भजिया, इसे इमली की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसे।

