लाइफस्टाइल डेस्क: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया है। लेकिन कई राज्यों में अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। और अगर रिपोर्ट्स की माने तो आने वाले दिनों में पर्यटन स्थलों को खोल दिया जाएगा। इसलिए आज हम आपको कानाताल के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप सुरक्षित घूम सकते है |
देहरादून से 80 किलोमीटर दूर एक छोटा सा गांव कानाताल है | चंबा और मसूरी की राजमार्ग पर स्थित कानाताल दिल्ली से 300 किलोमीटर की दूरी पर है। ट्रैकिंग और नेचर लवर के शौक़ीन पर्यटकों के लिए ये बिकुल सही जगह है |
Read also: गौतम गंभीर फाउंडेशन ने की ‘फैबीफ्लू’ दवा की जमाखोरी: DGCI
कानाताल में कोदिआ जंगल है जहां ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते हैं। पर्यटक इस जंगल में पिकनिक सेलेब्रेट करते हैं। यहां पर सुरकंडा देवी मंदिर भी है, ये मंदिर मां सती को समर्पित है। यह 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ है | मान्यता है कि मां सती का मस्तिष्क यहीं पर आकर गिरा था।

