Site icon Buziness Bytes Hindi

पीजीआई में शिफ्ट हुए कल्याण सिंह, हालत नाजुक


पीजीआई में शिफ्ट हुए कल्याण सिंह, हालत नाजुक

लखनऊ: राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत और बिगड़ने के बाद रविवार देर शाम उन्हें संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) में शिफ्ट कर दिया गया जहाँ उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है । उनके रक्तचाप में अचानक वृद्धि से माइनर हर्ट अटैक आया था।

पैरोटिड ग्रंथि में सूजन
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 89 वर्षीय राजनेता के पैरोटिड ग्रंथि में सूजन हो गयी है और उनके किडनी में भी अनियमितताएं पाई गईं हैं। दस डॉक्टरों का एक पैनल पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज कर रहा है।

मस्तिष्क स्कैन में खून के थक्के
एक एसजीपीजीआई बुलेटिन के अनुसार “उनका रक्तचाप और प्लस स्थिर है, लेकिन यह सेंसरियम में बदल गया है, जिसका इलाज कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और न्यूरो-ऑटोलॉजी के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। एंटीबायोटिक्स एडमिनिस्ट्रेशन ने उनके सेप्सिस को नियंत्रित करने में मदद की है, लेकिन मस्तिष्क स्कैन में खून के थक्के दिखे हैं । “

Exit mobile version