Site icon Buziness Bytes Hindi

कलराज मिश्र ने गहलोत को लिखा पत्र, पूछा- आपका गृह मंत्रालय राज्यपाल की रक्षा भी नहीं कर सकता


कलराज मिश्र ने गहलोत को लिखा पत्र, पूछा- आपका गृह मंत्रालय राज्यपाल की रक्षा भी नहीं कर सकता

नई दिल्ली:राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा कि इससे पहले की मैं विधानसभा सत्र बुलाने पर विशेषज्ञों से चर्चा कर पाऊं, उससे पहले ही आपने सार्वजनिक रूप से कह दिया कि यदि राजभवन का लोग घेराव करते हैं, तो आप की जिम्मेदारी नहीं है।

इसके साथ ही राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीएम अशोक गहलोत को लिखे पत्र में यह भी कहा कि यदि ऐसा होता है तो क्या आप यह कहना चाहते हैं कि आपका गृह मंत्रालय राज्यपाल की रक्षा भी नहीं कर सकता है। यदि ऐसा है तो राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के संबंध में आपका क्या मंतव्य है?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने समर्थक विधायकों के साथ शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे।

इस दौरान अशोक गहलोत के साथ उनके समर्थक विधायक भी मौजूद थे। राजभवन जाने से पहले उन्होंने कहा था कि सरकार के आग्रह के बावजूद ‘ऊपर से दबाव’ के कारण राज्यपाल विधानसभा का सत्र नहीं बुला रहे हैं।

राज्यपाल द्वारा विधानसभा का सत्र बुलाए जाने का ऐलान नहीं करने के बाद अशोक गहलोत के समर्थक विधायक राजभवन में ही जमीन पर धरने पर बैठ गए।

Exit mobile version