Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर में आसानी से बनाएं ‘कलाकंद’, आएगा सबको पसंद!

लाइफस्टाइल डेस्क। Kalakand Recipe – मीठे के शौक़ीन है तो आपके लिए कलाकंद बेस्ट है, ये मुंह में जाते ही घुल जाती है। इसका नाम सुनते ही लोगो के मुँह में पानी आ जाता है और क्यों न आये ये होती ही इतनी लाजवाब है। बता दे, इसकी चर्चा कांस फिल्म फेस्टिवल तक में हो रही है। चलिए फिर, जानते है इसकी रेसिपी। 

कलाकंद सामग्री : 1 लीटर दूध, हाथ से मसला हुआ 200 ग्राम छेना, 1/3 कप पिसी चीनी, 1 टेबलस्पून कतरन बादाम-पिस्ता, 1 पिसी हुई हरी इलायची , 7-8 धागे केसर, और 1 टेबलस्पून दूध। 

Read also: रसोई Bytes: नाश्ते में तैयार करें लौकी के पराठे, आएंगे सबको पसंद!

कलाकंद रेसिपी (Kalakand Recipe):

पहले दूध को उबलने के लिए रख दें और आंच धीमी करके बीच-बीच में चलाते रहें। जब दूध आधा रह जाए तो गैस बंद कर उसमे छेना मिलाएं, फिर दोनों चीज़ें एकसार होने पर गैस पर रखकर चलाएं। अब चीनी मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं, फिर यह मावे जैसा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर एक चिकनाई लगी ट्रे में जमा दें। इसके बाद, दूध में केसर भिगो कर घोटकर कलाकंद पर इसकी बिंदी लगा दें और मेवे बुरकें और जमने पर आकार में काट लें। लीजिए तैयार है, कलाकंद। 

 

Exit mobile version