Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: बिना प्याज लहसुन के बनाएं देसी चने, ये रही रेसिपी!

लाइफस्टाइल डेस्क। Kala Chana Without Onion And Garlic – सावन के महीने में लोग प्याज लहसुन से दुरी बना लेते है, खासकर व्रत में तो प्याज लहसुन घर में ही नही आता। ऐसे में लोग बिना प्याज लहसुन का भोजन करते है, लेकिन एक स्वाद की कमी रहती है। इसीलिए आज हम काले चने को देसी तड़का के साथ बनाने की रेसिपी लाए है, जिसमे आपको बिना प्याज लहसुन के भी स्वाद लगेगा। आप इसे अपने व्रत में भी खा सकते है, ये सेहत के लिए लाभकारी है। 

काले चने के लिए सामग्री – उबले हुए काले चने 300 ग्राम, बारीक कटी हुई 3 हरी मिर्च, सेंधा नमक स्वादानुसार, घी 3 चम्मच, कटा हुआ हुआ टमाटर 1 छोटा, जीरा चुटकी भर, कसूरी मेथी 1 चम्मच। 

Read also: रसोई Bytes: इस रेसिपी से आसानी से बनाएं एलोवेरा का जूस!

काले चने रेसिपी (Kala Chana Without Onion And Garlic) –

पहले चने को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख ले, फिर चने को कुकर में सेंधा नमक डालकर उबाल ले। अब कढ़ाही में घी डाल उसमें जीरा और कसूरी मेथी का तड़का लगा लें। तड़का अच्छी तरह से लग जाए तो कटी हुई हरी मिर्च डाल दें। अब इसमें चने, मसाले डालें और कुछ देर के लिए भुने। बस तैयार है, आप इसे  हरा धनिया डालकर सर्व करें। 

Exit mobile version