Site icon Buziness Bytes Hindi

बिन शादी मां बनेगी काजोल की बहन


बिन शादी मां बनेगी काजोल की बहन

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी ने बिना शादी के मां बनने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने बताया कि उन्होंने एग्स फ्रीज करवाए हैं। 39 साल की उम्र में बिन शादी मां बनने की चाहत लिए तनीषा ने ये कदम उठाया है। तनीषा ने बताया कि वह 6 साल पहले ही अपने एग्स फ्रीज करवाना चाहती थीं लेकिन डॉक्टरों ने ऐसा करने से मना कर दिया था।

एक इंटरव्यू में तनीषा ने बताया कि 39 साल की उम्र में तमाम सलाह के बाद फैसला लिया कि वह एग्स फ्रीज करवा मां बनेंगी। तनीषा ने ये भी कहा कि एक औरत का मकसद केवल बच्चा पैदा करना ही नहीं होता। अगर किसी महिला के बच्चा है तो ठीक अगर नहीं है तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके लिए शादी या किसी के साथ रहना भी जरूरी नहीं है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल होने से लेकर मां व बहन से तुलना किए जाने पर भी तनीषा मुखर्जी ने जवाब दिया। तनीषा ने बहन काजोल से हर बात पर तुलना किए जाने पर कहा कि बहुत बुरा लगता है कि मेरी इस प्रकार से तुलना की जाती है। भगवान ने इस दुनिया में हर किसी को अलग अलग बनाया है। ऐसे में क्यों बेवजह तुलना करना।

Exit mobile version