शामली। पश्चिमी उप्र की प्रतिष्ठित कैराना सीट पर इस बार सबकी निगाहें लगी हैं। कैराना विधानसभा सीट (Kairana assembly seat) भाजपा और गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है। यहां पर मतगणना से मिले रूझान के अनुसार भाजपा की मृगांका सिंह गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन से 2998 वोटों से आगे चल रही हैं। बता दें कि इस सीट पर पहली बार हिंदुओं के पलायन का मुद्दा उठाकर भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने इस सीट को खास बनाया था। इस बार भाजपा ने हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को कैराना सीट से टिकट देकर इस मुद्दे को और हवा देने का काम किया है। खास बात यह है कि हुकुम सिंह इस सीट से सात बार विधायक बने।
Read also: मतगणना केंद्रों पर विपक्षी कार्यकर्ताओं की नजर
कैराना विधानसभा क्षेत्र (Kairana assembly seat) में इस बार पिछले चुनाव से करीब पांच प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। मुस्लिमों का वोट प्रतिशत अधिक रहा, जबकि पिछड़ों का मतदान काफी कम रहा। भाजपा प्रत्याशी मुस्लिम मतों पर भी अपना दावा पेश कर रही हैं। गठबंधन प्रत्याशी का दावा है कि पिछड़ों का साथ उन्हें मिला है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी का कहना है कि मुस्लिमों के साथ सभी वर्गों की वोट मिली हैं। जिसके चलते प्रत्याशियों का गणित बिगड़ गया है।

