Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: कढ़ी में इस तरह लगाएं लाल मिर्च का तड़का, बढ़ जाएगा ज़ायका !

Kadhi Tadka Recipe

#image_title

लाइफस्टाइल डेस्क।  Kadhi Tadka Recipe –  कढ़ी  हर जगह अलग-अलग तरह से बनाई जाती है,  गुजरात में गुड़ के साथ कढ़ी का स्वाद और वही राजस्थान में लहसुन का तड़का वाली कढ़ी का स्वाद सबको लुभाता है। लोग ज्यादातर इसे चावल के साथ पसंद करते हैं, साथ ही किसी खास मौके पर भी लोग इसे बनाते है। ऐसे में बेहतर स्वाद के लिए आप लाल मिर्च का तड़का लागए, ये कढ़ी को चटाकेदार बना देगी। 

लाल मिर्च का तड़का इस तरह लागए

आप लाल मिर्च के साथ कुछ चीजों की मदद से तड़का लगा सकते हैं। बस 1 कटोरी में बेसन, दही और एक चम्मच हल्दी को मिक्स कर ले, फिर पैन में थोड़े से तेल को गर्म कर राई डाल दे। अब हींग और धनिया पाउडर को डालें फिर जो मिश्रण तैयार किया है वे डाल दीजिए। 

इसे थोड़ा पकाने दे और फिर एक चम्मच हरी मिर्च पाउडर और 2 चम्मच लाल मिर्च को दूसरी तरफ की गैस पर गर्म तेल में डालें और बेसन के मिश्रण को भी उसी में डाल दे। बस कढ़ी में लाल मिर्च का लड़का लग जाएगा और  कढ़ी खाने में चटाकेदार लगेगी। 

इसके अलावा, कई और भी तरीके है जिससे आपकी कढ़ी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगेगी। लेकिन अभी के लिए सिर्फ इनता ही, बाकी और भी ऐसे ही कुछ मजेदार रेसिपी आपके लिए लाएंगे। बस हमसे जुड़े रहे। 

Exit mobile version