Site icon Buziness Bytes Hindi

Kaal Sarp Dosh Upay: काल सर्प दोष दूर करने को इस बार नागपंचमी पर करें ये उपाय

इस बार दो अगस्त मंगलवार को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। जिन लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष है उनको इसके मुक्ति के लिए नागपंचमी के दिन ये उपाय करने चाहिए। नाग पंचमी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे,एक दोने में कच्चा दूध रखकर घी का दीप जलाए और कच्चा आटा,घी और गुड मिलाकर एक छोटा लड्डू बनाकर दें। उसके बाद इन मंत्रों का जाप करें।  ॐ अनंताय नमः,ॐ वासुकाय नमः,ॐ शंख पालाय नमः,ॐ तक्षकाय नमः,ॐ कर्कोटकाय नमः,ॐ धनंजयाय नमः,ॐ ऐरावताय नमः,ॐ मणि भद्राय नमः,ॐ धृतराष्ट्राय नमः,ॐ कालियाये नमः। इससे काल सर्प दोष का प्रभाव काफी हद तक कम होगा। इसी के साथ जिंदगी की तकलीफ भी दूर होगी। बता दें कि सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी पर्व मनाया जाता है। इस दिन नागों की पूजा का विधान है। हिंदू धर्म में नागों को देवता माना है। महाभारत आदि ग्रंथों में नागों की उत्पत्ति के बारे में बताया है। इनमें वासुकि, शेषनाग, तक्षक आदि प्रमुख हैं।

Exit mobile version