Site icon Buziness Bytes Hindi

रोनाल्डो और डायबाला के गोल से जुवेंटस की धमाकेदार जीत


रोनाल्डो और डायबाला के गोल से जुवेंटस की धमाकेदार जीत

रोम।कोपा इटालिया में मिली हार को पीछे छोड़ते हुए जुवेंटस ने इटालियन सीरी-ए के मैच में बोलोग्ना को 2-0 से हरा दिया. जुवेंटस के लिए उसके स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पाउलो डायबाला ने गोल किए. कोविड-19 के बाद दोबारा शुरू हुई सीरी-ए में यह जुवेंटस का पहला मैच था. जुवेंटस इस मैच में कोपा इटालिया में नापोली से मिली हार के बाद खेल रही थी.

मेहमान टीम ने 23वें मिनट में ही गोल कर मेजबानों को परेशानी में डाल दिया. इसी मिनट में बोलोग्ना की टीम के खिलाडिय़ों ने माथिजिस डे लिग्ट को बॉक्स के अंदर गिरा दिया और रेफरी ने जुवेंटस को पेनाल्टी दी, जिसे रोनाल्डो ने गोल में बदलते हुए हुए अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया. जुवेंटस को अपनी बढ़त को दोगुना करने में ज्यादा समय नहीं लगा. डायबाला ने बॉक्स के कोने से शानदार शॉट लेते हुए अपनी टीम का स्कोर 2-0 कर दिया. इन दो गोलों के अंतर को मेजबान टीम खत्म नहीं कर पाई. दूसरे हाफ में हालांकि उसने जुवेंटस को काफी प्रयासों के बाद भी गोल नहीं करने दिया.

रोनाल्डो ने बनाया रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. वह इटालियन सीरी-ए के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले पुर्तगाली फुटबॉलर हैं. रोनाल्डो ने यह मुकाम बोलोग्ना के खिलाफ मिली जीत के दौरान हासिल किया. सीरी-ए में अब रोनाल्डो के 54 मैचों में 43 गोल हो गए हैं. वह स्पेन के फुटबॉल क्लब रीयल मैड्रिड से 2018 में इटली के क्लब में आए थे. वहीं, कोस्टा ने 1996 से 2004 तक मिलान और फियोरेंटिना के लिए खेलते हुए 339 मैचों में 42 गोल किए थे.

Exit mobile version