Site icon Buziness Bytes Hindi

न्यायमूर्ति खन्ना संजीव खन्ना होंगे नए मुख्य नयायधीश, सीजेआई चंद्रचूड़ ने की सिफारिश

justice khanna

न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की सिफारिश केंद्र सरकार को करके अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के 10 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति खन्ना 11 नवंबर को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) का पदभार ग्रहण करेंगे।

सरकार ने इससे पहले 12 अक्टूबर को सीजेआई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर उनकी सिफारिश मांगी थी।

न्यायमूर्ति खन्ना का नाम आगे रखे जाने के बाद, उम्मीद है कि विधि मंत्रालय जल्द ही नियुक्ति को औपचारिक रूप देने के लिए अधिसूचना जारी करेगा।

Exit mobile version