Business:- आज का दिन सोना चांदी के गहने खरीदने वालों के लिए खुशी भरा हो सकता है क्योंकि आज के मार्केट में सोने व चांदी के दाम में गिरावट आई है। अगर हम मार्केट रेट की बात करें तो आज सराफ बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोना 451 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 51045 रुपये पर चल रहा है। वहीं, चांदी 740 रुपये नीचे खिसकर 60733 रुपये के रेट पर टेंड कर रही है।
अगर हम सोने के ऑल टाइम हाई की बात करे तो यह 56200 रुपये से केवल 5081 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वही चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 15267 रुपये प्रति किलो सस्ती है।
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 3 फीसद GST के साथ 52576 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ रहा है। वहीं, GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 62554 रुपये प्रति किलो हो गई है।
जाने कितने कैरेट सोना कितने रेट का:-
अगर हम 24 कैरेट सोना की बात करे तो यह 52576 रुपये का है वही 18 कैरेट सोने की कीमत अब 38284 रुपये प्रति 10 ग्राम है व 14 कैरेट सोने का भाव 29861 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
