न्यूयॉर्क। अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की हैं जिसमें वह अपनी बेटी के साथ टेनिस कोर्ट पर अभ्यास करती हुई दिखाई दे रही हैं. 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सेरेना अपनी दो साल की बेटी ओलंपिया ओहानियान जूनियर के साथ कोर्ट पर अभ्यास करती हुई नजर आ रही हैं.
सेरेना और उनकी बेटी ने एक जैसी ही ड्रैस पहन रखी है. सेरेना ने 2020 यूएस ओपन में खेलने की इच्छा जताई है जिसका आयोजन 31 अगस्त से 13 सितंबर तक न्यूयॉर्क में खाली स्टेडियम में खेला जाना है.

