Site icon Buziness Bytes Hindi

बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में आमिर खान के सुपुत्र जुनैद


बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में आमिर खान के सुपुत्र जुनैद

आमिर खान के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड में अपनी एंट्री की तैयारी कर रहे हैं और अब खबर है कि उनका डेब्यू यशराज फिल्म्स के साथ फाईनल हो चुका है। इतना ही नहीं, जुनैद खान की डेब्यू फिल्म डायरेक्ट करेंगे सलाम नमस्ते डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा। फिल्म 2021 से फ्लोर पर जाएगी।

खबरें हैं कि इस फिल्म में जुनैद खान के साथ होंगी शालिनी पांडे। शालिनी पांडे, अर्जुन रेड्डी में विजय देवराकोंडा की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा कर फेमस हो चुकी हैं। बॉलीवुड में शालिनी पांडे, यशराज फिल्म्स की जयेशभाई ज़ोरदार के साथ अपना डेब्यू करेंगी। उनके हीरो होंगे रणवीर सिंह। वहीं जुनैद खान की बात करें तो हाल ही में जुनैद एक फिल्म ऑडीशन में रिजेक्ट हो चुके हैं।

ये ऑडीशन था एमएस धोनी डायरेक्टर नीरज पांडे की फिल्म के लिए जो हाल ही में आई मलयालम फिल्म इश्क का रीमेक है। जुनैद ने ऑडीशन तो दिया पर वो सेलेक्ट नहीं हुए थे। जुनैद खान पहले ही थियेटर से अपना डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने कुछ सालों पहले कसर पदमसी के एक नाटक के साथ अपना थियेटर डेब्यू किया था। आमिर खान पहले ही कह चुके हैं कि जुनैद ने जो रास्ता अपने लिए चुना है वो उस रास्ते के लिए काफी परेशान हैं। जुनैद को फिल्मों के साथ ही डायरेक्शन में भी काफी दिलचस्पी है।

Exit mobile version