Site icon Buziness Bytes Hindi

Agneepath Protest : अलीगढ़ अग्निवीरों के पथराव में CO खैर व सिपाही सहित पत्रकार हुए घायल, हालात बेकाबू युवकों का तांडव जारी

अलीगढ़। जिले के थाना टप्पल में अलीगढ़ पलवल हाईवे पर ​अग्निपथ का विरोध कर रहे युवकों ने रोडवेज की बसों में जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी की है। सूचना पर मौके पर हालातों को काबू करने के लिए पहुंचे सीओ खैर आरके सिंह सिसोदिया समेत कई पुलिसकर्मियों को पथराव में चोंटे आई हैं। अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवकों के जमकर पथराव किया और आगजनी की। युवाओं में सेना भर्ती के लिए बनाए नए नियम के खिलाफ आक्रोश है। युवकों द्वारा किए गए पथराव में घायल सीओ समेत गनर को उपचार के लिए सीएचसी खैर में भर्ती कराया है।

Also read: सात राज्यों तक फैली “अग्निपथ” की आग

मौके पर हालात पूरी तरह से बेकाबू हो गए हैं। हाईवे स्थित यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर मोदी सरकार द्वारा सेना भर्ती में बनाए नए नियमों के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरे और यूपी हरियाणा रोडवेज बसों में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई। वहीं हालातों पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे सीओ खैर आरके सिसोदिया सहित कई पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया गया। युवकों द्वारा पुलिसकर्मियों पर किए पथराव के बाद सीओ खैर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। गुस्साएं युवकों द्वारा किए पथराव में घायल सीओ व पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।

Exit mobile version