- भाँजी से छेड़छाड़ की कर दी थी शिकायत
- अब तक 9 आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
- एसएसपी ने चौकी प्रभारी को किया निलंबित
गाजियाबाद।गाजियाबाद मेें भांजी से छडेछाड और अभद्र कमेंट करने वाले युवकों की शिकायत करने वाले पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान मौत हो गई। शिकायत से नाराज बदमाशों ने सोमवार को विक्रम को करीब से गोली मारी थी और उनका इलाज चल रहा था। गोली लगने से घायल पत्रकार विक्रम जोशी की गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
गौरतलब है कि बीते सोमवार रात मृतक पत्रकार विक्रम जोशी को बदमाशों ने घेर कर गोली मारी थी।विक्रम की हालत नाजुक बनी हुई थी और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।इस मामले में पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकीहै। प्रताप विहार के चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। पत्रकार विक्रम ने भांजी से छेडछाड और अभद्र कमेंट करने वाले युवकों की शिकायत पुलिस से की थी। विक्रम द्वारा पुलिस से शिकायत किए जाने से नाराज आरोपियों और उनके कई साथियों ने सोमवार रात घेर कर उन्हें बेहद करीब से सिर में गोली मारी थी।पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने विक्रम की शिकायत को लेकर लापरवाही बरती।
शिकायत के बाद मामले में लापरवाही बरतने वाले चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया जा चुका है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चौकी इंचार्ज राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी प्रथम को सौंप दी गई है।इस बीच पत्रकार विक्रम जोशी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गाजियाबाद पुलिस अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके साथ ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने 6 पुलिस टीमें लगाई हैं। इसके साथ ही प्रताप विहार के चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
गाजियाबाद पुलिस ने रवि और छोटू के अलावा मोहित, दलवीर, आकाश, योगेंद्र, अभिषेक हलका, अभिषेक मोटा और शाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को नामजद अभियुक्त आकाश बिहारी की तलाश है। जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

