ग़ाज़ियाबाद में बेटियों के सामने बीच बाज़ार पत्रकार को मारी गयी गोली

उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबाद में बेटियों के सामने बीच बाज़ार पत्रकार को मारी गयी गोली

Date:


ग़ाज़ियाबाद में बेटियों के सामने बीच बाज़ार पत्रकार को मारी गयी गोली

गाजियाबाद:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में पत्रकार विक्रम जोशी पर गोली चलाने के मामले में यूपी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार शाम (20 जुलाई) को विक्रम जोशी अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी विजयनगर इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। इस घटना का अब सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है। पत्रकार जिंदगी और मौत से गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में लड़ रहा है।

छेडख़ानी की दर्ज कराई थी शिकायत
स्थानीय पत्रकार विक्रम जोशी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी भांजी के साथ हो रहे छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाई थी। परिवार वालों का कहना है कि उनकी भांजी के साथ लगातार कुछ दिनों से बदमाश छेड़खानी कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि विक्रम जोशी अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। उसी दौरान उन्हें बदमाशों ने घेर लिया और गोली मारी। इस घटना के दौरान विक्रम जोशी की बेटियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

सीसीटीवी में क़ैद हुई घटना
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। पहले पांच-से-छह बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी को घेरकर उनके साथ मारपीट की। फिर एक आरोपी पत्रकार के बिल्कुल करीब से सिर में गोली मार देता है और फरार हो जाता है। इन दौरान पत्रकार की दोनों बेटियां मदद के लिए चिल्ला रही थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई
विक्रम जोशी के भाई अनिकेत जोशी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उनके भाई ने भांजी के साथ छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। परिजनों का भी कहना है कि अगर विक्रम की तहरीर पर कार्रवाई होती तो आज यह घटना नहीं होती। विक्रम की भांजी को लगातार कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा छेड़ा जा रहा था और उसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

https://twitter.com/ghaziabadpolice/status/1285448943078236161?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1285448943078236161%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.instantkhabar.com%2Fitem%2FE0A59AE0A4BEE0A59BE0A4BFE0A4AFE0A4BEE0A4ACE0A4BEE0A4A6-E0A4AAE0A4A4E0A58DE0A4B0E0A495E0A4BEE0A4B0-E0A495E0A58B-E0A49BE0A587E0A59C.html

पांच लोग गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है| एसएसपी कलानिधि नैथानी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकार विक्रम जोशी कल अपनी बहन के घर से जब लौट रहे थे तब यह घटना हुई| इस मामले में पुलिस ने मोहित, दलबीर, रवि, आकाश और शाकिर नाम के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है|

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related