Site icon Buziness Bytes Hindi

फ्रेशर्स पार्टी ”आगाज” में पत्रकारिता के छात्रों ने मचाया धमाल


फ्रेशर्स पार्टी  ”आगाज” में पत्रकारिता के छात्रों ने मचाया धमाल

मेरठ। गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सीनियर छात्रों ने जूनियर्स के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की। स्वागत समारोह में उपस्थित छात्रों को डीन प्रोफेसर बीएस निगम, विभागाध्यक्ष डाॅ. नरेन्द मिश्र ने प्रेरक संदेश सुनाए और उनसे सीख लेने की बात कही।

प्रोफेसर निगम ने पत्रकारिता के छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पूरे देश को चलाने में न्यायालय और मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। डाॅ. नरेन्द्र मिश्र ने कहा कि मीडिया के उत्तरदायित्व भी हैं और उसे इन उत्तरदायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए।

जूनियर छात्रों ने परिचय, टैलेंटेड और प्रश्नोत्तरी राउंड में अपनी प्रतिभा की छंटा जमकर बिखेरी। जूनियर्स जब वाॅक करने रैम्प पर उतरे तो बाॅलीवुड के प्रोफेशनल्स माॅडल्स भी मात खाते दिखे। सीनियर छात्रों ने भी उनके मनोरंजन के लिए भिन्न-भिन्न विधाओं में नृत्य किया और क्षेत्रीय और बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड गानों को अपनी आवाज में गाकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। जब ढोल लेकर सीनियर्स स्वागत को पहुंचे तो हाॅल में मौजूद हर छात्र थिरकने को मजबूर हो गया। ढोल की थाप पर सीनियर्स और जूनियर्स छात्र जमकर नाचे। जूनियर्स ने सीनियर्स द्वारा दी गई वैलकम पार्टी की तारीफ की। मिस्टर एंड मिस फ्रेशर का खिताब अर्चित कौशिक और तनु जांगिड़ ने जीता।

मिस्टर मेग्नेटिक पुष्प जैन और मिस मेग्नेटिक सोनल को चुना गया। एमजेएमसी में रिसभ गौतम और शिवानी मांगवानी ने मिस्टर एंड मिस फ्रेशर के खिताब अपने नाम किए। फ्रेशर के स्वागत के साथ ही सीनियर विद्यार्थियों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें मिस्टर एंड मिस फेयरवेल के खिताब से सुनील सैनी और शिवांगी शर्मा को नवाजा गया।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन अभिषेक शर्मा, शिवानी कुशवाहा और रितिका गुसाईं ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अदिति, जय तालियान, गरिमा खरे, निष्ठा शर्मा, ज्ञान प्रकाश, नरेश सैनी, पल्लवी, शौर्य जैन समेत अन्य छात्रों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान शिक्षक सचिन गोस्वामी, मयंक वर्मा, धीरज दीक्षित और मोहन मिश्रा समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में आरजे हुसैन और अबिनाश सिंह चिब शामिल रहे।

Exit mobile version