भाजपा शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है: राहुल

फीचर्डभाजपा शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है:...

Date:


भाजपा शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है: राहुल

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सीधा हमला करते हुए शुक्रवार को असम में पत्रकार पराग भुईयां की हत्या का मामला उठाया और आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है।

राहुल का ट्वीट
श्री गांधी ने ट्वीट किया, “भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश करने वाले असम के पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या हो गयी। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। असम, मध्य प्रदेश अौर उत्तर प्रदेश भाजपा शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है और तमाशा करने वालों को सुरक्षा मिल रही है।”

दो दिन पहले भी पत्रकारों की हत्या का मामला उठाया था
कांग्रेस नेता ने दो दिन पहले भी पत्रकारों की हत्या का मामला उठाते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश के पत्रकार विनय तिवारी को भाजपा के गुंडों ने बेरहमी से पीटा है। अधिकारों की बात चली है तो सोचा पूछ लें कि कुछ चुनिंदा पत्रकारों के लिए ही अधिकार याद आएंगे या विनय तिवारी जैसे पीड़ितों के लिए भी।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...