Site icon Buziness Bytes Hindi

13 अगस्त को जॉन करेंगे सिनेमाघरों में ‘अटैक’


13 अगस्त को जॉन करेंगे सिनेमाघरों में ‘अटैक’

जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म अटैक की रिलीज़ डेट भी फाईनल कर दी है। जॉन ने ट्वीट कर अनाउंस किया कि उनकी फिल्म 13 अगस्त 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। जॉन ने इस ट्वीट में फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि ये एक शानदार एक्शन फिल्म है जिसकी स्टोरीलाइन बेहद तगड़ी है। ऐसी फिल्म जो जॉन को बहुत ज़्यादा पसंद है।

अटैक, लक्ष्य राज आनंद की डेब्यू फिल्म है जो एक Rescue Mission और कुछ बंदियों को छुड़ाने की कहानी पर बनी है। ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज़ और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

बात करें 15 अगस्त वीकेंड की तो जॉन अब्राहम लगातार तीसरी बार 15 अगस्त वीकेंड पर कब्ज़ा जमाने जा रहे हैं। पिछली बार वो सत्यमेव जयते और बाटला हाउस के साथ 15 अगस्त वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ चुके हैं।

Exit mobile version