Site icon Buziness Bytes Hindi

उत्तर-भारत की गर्मी से दूर पहुंचे जोगिंदर नगर!

joginder nagar himachal tourism

लाइफस्टाइल डेस्क। क्या आप उत्तर-भारत की गर्मी से दूर कही घूमना चाहता है? अगर हां तो हिमाचल प्रदेश की गोद में एक ऐसी जगह है, जहाँ हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस जगह का नाम है जोगिंदर नगर। यहां कई अद्भुत, खूबसूरत और अनसुनी जगहें मौजूद हैं जहा आपका मन तृप्त हो उठेगा।

जोगिंदर नगर वैली

जोगिंदर नगर वैली एक बेहतरीन और मनमोहक जगह है, ये ऊंचे-ऊंचे पहाड़ के साथ देवदार के पेड़ से घिरी हुई है। ट्रैकिंग करने के अलावा आप यहां खूबसूरत नजारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। बता दे, यहां भीषण गर्मी में भी आपको ठंडा महसूस होगा।

मछियाल झील

मछियाल झील एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। कहते है की यह झील मछलियों के देवता मछिन्द्रनाथ को समर्पित है और इसके पास भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार का मंदिर भी है। ये जगह काफी पवित्र मानी जाती है। बता दे, बैसाखी पर यहां तीन दिन का मेला भी लगता है।

डीयर पार्क इंस्टीट्यूट

डीयर पार्क इंस्टीट्यूट एक खूबसूरत पार्क है, ये जगह स्थानीय लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। यहां गर्मी में माइनस में तापमान रहता है। साथ ही स्प्रिंग सीजन में यहं हजारों किस्म के फूलों का दीदार किया जा सकता है।

बता दे, जोगिंदर नगर कांगड़ा से लगभग 71 किमी की दूरी पर है, आप यहां हिमाचल रोडवेज बस लेकर पहुंच सकते हैं।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version