Site icon Buziness Bytes Hindi

जो बाइडेन आपने अफगानिस्तान छोड़कर अच्छा नहीं किया: पोल


जो बाइडेन आपने अफगानिस्तान छोड़कर अच्छा नहीं किया: पोल

नई दिल्ली। अफगानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी और काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिकी प्रसिंडेंट जो बाइडेन को काफी बदनामी झेलनी पड़ रही है। उनकी छवि को शॉक पहुंचा है। अमरीका से फौज की वापसी का असर जो बाइडेन की देश में स्वीकृति-दर पर प्रभाव पड़ा है। यूएसए के प्रेसिडेंट के तौर पर जो बाइडेन की स्वीकृति-दर, अमरीकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी के बाद अब तक के सबसे निचले पायदान पर है। मालूम हो कि, 15 अगस्त को तालिबान ने काबुल पर कब्जा जमाया था और 31 अगस्त तक अमेरिका ने अपने सभी सैनिकों-सिटीजन्स को सुरक्षित वापस निकाल लिया है।

एक ताजा मैरिस्ट नेशनल पोल के मुताबिक, अमरीकी प्रेसिंडेंट जो-बाइडेन की अप्रूवल-रेटिंग 43 प्रतिशत के अब तक के सबसे गिरे पायदान पर पहुंच गई है। यह उनके यूएस प्रेसिंडेंट बनने के बाद से काफी कम है। ज्यादातर अमरीकियों ने जो बाइडेन की फॉरेन-पॉलिसी को गलत ठहराते हुए आबादी के एक बड़े भाग ने भी अफगानिस्तान में संयुक्त राज्य के रोल को को असफल करार दिया।

Read also: सुरक्षा मुद्दों, संबंधों को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिले बाइडेन

ताजा पोल के अनुसार फिलवक्त जो बाइडेन की अमरीकी प्रेसिडेंट के रूप में स्वीकृति दर 43 प्रतिशत है। वहीं लगभग 56 प्रतिशत अमरीकी सिटीजेन्स ने बाइडेन की फॉरने पॉलिसी के तौर-तरीकों पर सहमति नहीं जतायी। मैरिस्ट पोल से पब्लिश डेटा के मुताबिक, लगभग अमरीका की 61 फीसद जनता अफगानिस्तान से अमरीकी फौज की वापसी के खिलाफ है। पोल में है कि वैसे तो, अमरीकी इस बारे में साफ कहने की स्थिति में नहीं है कि, अफगानिस्तान में वास्तव में होना क्या चाहिए? पर एक बड़े जनमत संग्रह यानि करीब 71 प्रतिशत का मत है कि अफगानिस्तान में संयुक्त राज्य की भूमिका विफल हो चुकी है।

Read also: बाइडेन ने अशरफ गनी से मांगा था प्लान, फोन कॉल पर हुई थी 14 मिनट बातचीत

ऐसा मामने वाले 71 प्रतिशत अमरीकियों में 73 प्रतिशत रिपब्लिकन भी हैं और वहीं 66 फीसद डेमोक्रेट भी। कुलमिलाकर बाइडेन की फॉरेने पॉलिसी से असंतुष्ट होने वालों में डेमोक्रेट काफी हैं। यानि इससे उनकी ही पार्टी के सहयोगियों में फैले असंतोष का पता चलता है।

Exit mobile version