Site icon Buziness Bytes Hindi

जो बाइडेन बनेंगे अमरीका के नए राष्ट्रपति, ट्रम्प को दी मात


जो बाइडेन बनेंगे अमरीका के नए राष्ट्रपति, ट्रम्प को दी मात

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे आ गए हैं। बाइडेन ने रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ते हुए पेंसिल्वेनिया अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्हें जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट मिल गए।

हासिल किये ज़रूरी इलेक्टोरल कॉलेज वोट
दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन महत्वपूर्ण राज्य पेनसिल्वेनिया से जीत गए हैं। व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ में से 270 वोट हासिल करना जरूरी है। चुनाव जीतने वाले को देश के सामने मौजूद कोविड-19 वैश्विक महामारी और गहरे राजनीतिक ध्रुवीकरण समेत कई चुनौतियों का सामना करना होगा।

पेनसिल्वेनिया में जीत, जॉर्जिया में भी आगे
बाइडेन पेनसिल्वेनिया में 9,000 से अधिक मतों और जॉर्जिया में 1,500 से अधिक मतों से आगे हैं। अमेरिका में पिछले तीन दिन से मतगणना जारी है और अब भी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आगामी चार साल के लिए देश का नेतृत्व कौन करेगा। नवीनतम अनुमानों के अनुसार, बाइडेन को 253 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ मिले हैं जबकि ट्रंप को 213 मिले है। लेकिन कुछ अमेरिकी मीडिया संस्थानों के अनुमान के अनुसार बाइडेन को 264 और ट्रंप को 214 वोट मिले हैं।

अदालत जायेंगे ट्रम्प
इस बीच, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह चुनावी कदाचार के खिलाफ अदालत जाएंगे। उन्होंने चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया लेकिन वह अपने आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य पेश नहीं सके।

Exit mobile version