देहरादून। चुनावी सरगर्मी के बीच आज कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसको’ ‘उत्तराखंड स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र के नाम जारी किया गया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं के लिए नौकरी,रोजगार के अलावा महिलाओं के लिए भी लुभावनी योजनाएं रखी हैं। इस समय उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा कि दिग्गज स्टार प्रचारक चुनाव को धार देने की कोशिश में हैं। ऐसे में देव भूमि का चुनावी संग्राम काफी रोचक स्थिति में पहुंच गया है। आज उत्तराखंड पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजधानी देहरादून में आयोजित एक कार्यकम में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।
इसके बाद उन्होंने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा की वर्चुअल रैली को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ही प्रियंका गांधी ने भी अपने सबोधन की शुरूआत में देव भूमि और चारों धामों को नमन किया। उसके बाद उन्होंने सियासी बाण छोड़े। अपने वर्चुअल कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र से लेकर प्रदेश तक की सत्ताधारी पार्टी भाजपा की जमकर खिचाई की। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार सिर्फ जनता का रुपया बर्बाद करने का काम कर रही है। देवभूमि में सरकार ने किसी प्रकार का कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वे इससे काफी दुखाी हैं। उन्होंने गांधी परिवार से उत्तराखंड से सबंध की बात कही। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे पिता से लेकर मेरे बच्चे तक इस देहरादून में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को संबांधित करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड की महिलाओं को देखकर मन द्रवित होता है। सरकार ने इनके ऊपर बोझ लादने का काम किया है।
Read also: भाजपा सरकार में सर्व समाज का विकास देखकर विपक्ष बौखलाया : केशव प्रसाद मौर्य
उन्होंने कहा कि अगर 2022 में कांग्रेस की सरकार की आई तो महिलाओं के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में अपराध बढ़े हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं खेती के बोझ तले दबी हैं। कांग्रेस की सरकार आई तो महिलाओं के उत्थान के लिए सबसे पहले काम किया जाएगा।

