Site icon Buziness Bytes Hindi

JOB News: देश में घटी नौकरियां, प्रोफेशनल्स की भर्ती में 3 फीसदी की कमी

jl0511

JOB News: देश में नौकरियां घट रही हैं। हालात ये हैं कि ऑफिस से काम करने वाले प्रोफेशनल्स की भर्तियों में 3 प्रतिशत की कमी आ गई है। नौकरी जॉबस्पीक हर माह जारी होने वाला एक सूचकांक है। जिसमें भारतीय नौकरी बाजार की स्थिति और भर्ती गतिविधियों की सूचना होती है।

भारत में जून 2023 के महीने में ऑफिस में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए होने वाली भर्तियों में तीन फीसद की गिरावट आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिटेल, IT, शिक्षा, BPO, FMCG और बीमा जैसे क्षेत्रों में नौकरियां घटी है। इन क्षेत्रों में आफिस में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है।

नौकरी जॉबस्पीक सूचकांक के अनुसार जून, 2023 में भर्तियों के विज्ञापनों संख्या सालाना आधार पर तीन फीसद गिरकर 2,795 रह गई है। जबकि साल भर पहले यही संख्या 2,878 हुआ करती थी। माह-दर-माह आधार पर भर्तियों के विज्ञापनों में दो प्रतिशत की गिरावट आती चली गई है। नौकरी जॉबस्पीक हर महीने जारी होने वाला सूचकांक है। जो भारतीय नौकरी बाजार की स्थिति और भर्ती गतिविधियों की सूचनाएं अपडेट करता है।

उभरते क्षेत्र रोजगार वृद्धि में खासा योगदान

नौकरी डॉट कॉम के मुख्य अधिकारी पवन गोयल के मुताबिक भारत में आफिस में बैठकर काम करने वाले कर्मचारियों के रोजगार बाजार में संरचनात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। लंबे समय से प्रौद्योगिकी क्षेत्र और देश के बड़े महानगरों में सबसे ज्यादा नौकरियां मिल रही थीं। लेकिन अब तेल एवं गैस, रियल एस्टेट, बैंकिंग एवं वित्त, फार्मा जैसे उभरते क्षेत्र employment growth में खासा योगदान दे रहे हैं।’

आईटी में भर्ती गतिविधियां चिंता का विषय

रिपोर्ट के अनुसार, आईटी में भर्ती गतिविधियां अब चिंता का विषय बन रही हैं। जून में साल भर पहले की तुलना में नई नौकरियां 31 फीसद तक घट गईं हैं। आईटी से संबंधित सभी कंपनियों में गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा बीपीओ, खुदरा, दैनिक उपभोग के सामान, शिक्षा, (FMCG) और बीमा क्षेत्रों में नई भर्तियों को लेकर असहजता वाली स्थिति रही है। रिपोर्ट के अनुसार, अब बड़े शहरों के बजाय अपेक्षाकृत छोटे शहरों में तेजी से भर्तियां हो रही हैं। अहमदाबाद में नई भर्तियों की संख्या साल भर पहले की तुलना में 23 फीसद तक बढ़ गई हैं।

Exit mobile version