Site icon Buziness Bytes Hindi

J&K assembly election: सुबह 9 बजे तक 14.41% वोटिंग

voting

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह ठीक 7 बजे शुरू हुए मतदानके लिए पोलिंग बूथों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। आज 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, इनमें से 15 सीटें मध्य कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की हैं। करीब 25.78 लाख मतदाता आज 239 चुनावी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सुबह नौ बजे तक 10.22% मतदान हो चूका है, सबसे ज्यादा पुंछ में 14.41% वोटिंग हुई है और सबसे कम श्रीनगर 4.70 प्रतिशत वोट ही पड़ सके हैं.

श्रीनगर में वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगलियां दिखाते जेकेएनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला। इस दौरान उमर अब्दुल्ला के बेटे जहीर अब्दुल्ला और जमीर अब्दुल्ला भी उनके साथ मौजूद रहे।

जेकेएनसी के उपाध्यक्ष और गंदेरबल और बडगाम से पार्टी के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला कहते हैं कि हम 10 साल से चुनाव के लिए इंतजार कर रहे हैं, पहला चरण अच्छा रहा है और हमें दूसरे चरण में भी अच्छे मतदान की उम्मीद है. उमर अब्दुल्लाह ने कहा, यह भागीदारी भारत सरकार की वजह से नहीं है, उन्होंने लोगों को अपमानित किया है, और सरकार की पूरी मशीनरी ने लोगों को हिरासत में लिया है और उन्हें परेशान किया है.

जम्मू और कश्मीर के 102 वर्षीय मतदाता हागी करम दीन भट ने रियासी के एक मतदान केंद्र पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपना वोट डाला। उनका कहना है कि अगर अच्छी सरकार बनती है तो बहुत कुछ किया जाएगा। युवाओं को अच्छी शिक्षा मिलेगी, व्यवसाय स्थापित होंगे। सभी को आकर वोट करना चाहिए और सभी मतदाताओं से आकर वोट करने की अपील की।

बता दें कि पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को हुआ था और 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर 61.38% मतदान हुआ था। किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 80.20% और पुलवामा में सबसे कम 46.99% मतदान हुआ।

Exit mobile version